Indian Premiere League (IPL) 2025 के लिए Mega Auction इस बार एक और नए मोड़ पर है। BCCI ने पुष्टि की है कि इस बार का IPL AUCTION सऊदी अरब के Jeddah में 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार के ऑक्शन में 1,574 Players ने Registration कराया है, जिनमें 1,165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं इस मेगा इवेंट से जुड़ी हर जानकारी और इसके प्रभाव।

IPL 2025 Mega Auction Overview Jeddah में होगा



IPL 2025 Mega Auction Overview : Jeddah में होगा Grand Event , 1574 Players ने किया Registration 

IPL 2025 के इस Auction में 10 Franchises को अपने Squad में अधिकतम 25 Players शामिल करने की अनुमति है। कुल 204 Slots उपलब्ध होंगे, जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। इस बार के मेगा ऑक्शन में Punjab Kings (PBKS) के पास सबसे बड़ा रकम 110.5 करोड़ रुपये का है, जबकि Rajasthan Royals (RR) के पास सबसे कम रकम 41 करोड़ रुपये का है। इसके अतिरिक्त, हर टीम को कुछ Right to Match (RTM) कार्ड भी मिलेंगे जिससे वे अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को वापस खरीद सकते हैं।


IPL 2025 Registration Details 

IPL 2025 के लिए इस बार 1,574 Players ने Registration कराया है:

भारतीय खिलाड़ी: 1,165

विदेशी खिलाड़ी: 409

कुल प्लेयर्स: 1,574

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी: 48

कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी: 272

पिछले सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी: 152

पिछले सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी: 3

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी: 965

अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी: 104

Latest Jobs :

UP NHM CHO Recruitment 2024  Online for 7401 Posts

CGPSC Police Sub Inspector si recruitment 2024 Online Application

IPL 2025 All International Players 

इस ऑक्शन में 409 विदेशी खिलाड़ी रजिस्टर हुए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का है। यहाँ देशवार रजिस्ट्रेशन का विवरण है:

Country Players Registered
Afghanistan 29
Australia 76
Bangladesh 13
Canada 4
England 52
Ireland 9
Italy 1
Netherlands 12
New Zealand 39
Scotland 2
South Africa 91
Sri Lanka 29
UAE 1
USA 10
West Indies 33
Zimbabwe 8


Important Facts and Purse

इस बार के ऑक्शन के पहले, कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया है:

सनराइजर्स हैदराबाद: Heinrich Klaasen को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: Virat Kohli को 21 करोड़ रुपये में।

मुंबई इंडियंस: Jasprit Bumrah, Suryakumar Yadav, और Hardik Pandya जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।


Team Purse का वितरण निम्न प्रकार है:

पंजाब किंग्स: 110.5 करोड़ रुपये (सबसे बड़ा पर्स)

राजस्थान रॉयल्स: 41 करोड़ रुपये (सबसे छोटा पर्स)

अन्य टीमों का पर्स भी संतुलित रूप में निर्धारित किया गया है ताकि वे अपने Squad में उच्चतम गुणवत्ता के खिलाड़ियों को शामिल कर सकें।


IPL 2025 Right to Match (RTM) और Special Policy

इस साल BCCI ने प्रत्येक Franchises को 6 Players को रिटेन करने की अनुमति दी है, जिनमें से 5 Capped और 2 Uncapped हो सकते हैं। टीम के पास Right to Match (RTM) विकल्प भी है, जो उन्हें Auction के दौरान अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस खरीदने का अवसर देगा।


FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


Q1: IPL 2025 का ऑक्शन कब और कहाँ होगा?

A1: IPL 2025 का ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah, सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।


Q2: IPL 2025 ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है?

A2: इस बार 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 1,165 भारतीय और 409 विदेशी हैं।


Q3: किस टीम के पास सबसे बड़ा पर्स है?

A3: पंजाब किंग्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, जो 110.5 करोड़ रुपये है।


Q4: IPL 2025 के Auction में कुल कितने Slots उपलब्ध हैं?

A4: इस ऑक्शन में कुल 204 स्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।


Q5: IPL 2025 का Auction भारत की Test Series से कैसे प्रभावित होगा?

A5: ऑक्शन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट के दौरान होगा, जो 22 नवंबर को शुरू होगा। इसका असर कुछ टीमों के चयन और ऑक्शन के समय पर पड़ सकता है।


इस बार का IPL ऑक्शन सिर्फ एक क्रिकेट इवेंट नहीं है बल्कि एक ऐसा अवसर है, जहाँ सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के साथ नए सीजन के लिए तैयार होंगी।